जहाँगीरपुर। ।भारत पुष्प/मनोज सिंह। जनपद बुलंदशहर के लखावटी में हुई मण्डलीय प्रतियोगिता में अंडर 17 में गौतम बुद्ध नगर की टीम विजेता रही जहाँगीरपुर के महाराजा अग्रसेन सरस्वती इण्टर कालिज के छात्र ऋषभ को बेस्ट रेडर का अवार्ड दिया गया। ऋषभ छोंकर के बेहतरीन प्रदर्शन से उसका चयन राज्यस्तरीय प्ररियोगिता में चयन हो गया है वही अंडर 14 में भी वंश चौहान का राज्यस्तरीय में चयन हो गया।

दोनों छात्र 9 सितम्बर को जालौन में होने वाली राज्य स्तरीय प्ररियोगिता में खेलेंगे। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छोंकर व स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा व समस्त स्टाफ ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *