खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब व चिकित्सा ‌समिति के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज, नेत्र चिकित्सक डॉ राजेश अरोड़ा व चिकित्सा समिति प्रभारी नीलू सिंह ने सम्मिलित रूप से किया। रोड सेफ्टी क्लब की संयोजिका एकता चौहान ने बताया की उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में महाविद्यालय दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना नेत्र देखभाल शिक्षा  जैसी सुविधाएं प्रदान करना है ।उन्होंने कहा कि छात्राओं में आंखों की समस्याओं के लिए मोबाइल का प्रयोग सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। चिकित्सक डॉ राजेश अरोड़ा ने महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं व कार चालको की आंखों का निशुल्क चेकअप किया व उन्हें  संतुलित भोजन खाने और एक्सरसाइज करने की प्रेरणा दी। इस अवसर  पर महाविद्यालय के चिकित्सक पैनल में चिकित्सक डॉक्टर राजेश अरोड़ा को शामिल किया गया और उनके साथ एक एमओयू साइन किया गया ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *