बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुलंदशहर में एकल अभियान, अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में बुलंदशहर का अंचल स्तरीय खेलकूद समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम यमुनापुरम में सम्पन्न हुआ। एकल अभियान के प्रकल्प अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप्ती मित्तल, कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मुख्य वक्ता सम्भाग पश्चिम-उत्तर प्रदेश के सम्भाग संगठन मंत्री रंजीत सिंह और प्रभाग -5 बजट प्रमुख ज्ञान चंद्र प्रजापति, विशिष्ट अतिथि अंचल समिति सदस्य विश्वनाथ केजरीवाल, कार्यक्रम प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन और अंचल अध्यक्ष रवि कुमार सिंह और संभाग शारीरिक एवं खेलकूद प्रशिक्षक मोहित पाल और जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। पूरे दिन चले विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी के बालका वर्ग फाइनल राउंड में बहादुरगढ़, स्याना क्षेत्र की टीम विजयी रही। अगोता टीम ने भी पूरा संघर्ष किया। एवम बालिका कबड्डी टीम मे बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र टीम विजय रही, और शिकारपुर टीम ने पूरा संघर्ष किया,100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकुल लोधी, बालिका वर्ग में रेशु, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग परितेश कुमार, बालिका वर्ग मे हिमानी, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग हमेंत, बालिका वर्ग शुभरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बालक वर्ग आयूंन, बालिका वर्ग दीपिका, लम्बी कूद में बालक वर्ग दीपक, बालिका वर्ग प्रियांशी, कुश्ती में मयंक और प्रिंस विजयी रहे। कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे विश्वनाथ केजरीवाल, विशिष्ट अतिथि हितेंदर और ओमप्रकाश जलान, विनय, दीपक ग़ुज्जर, पूजा एथलेटिक्स, कबड्डी कोच नेत्रपाल, पुनीत, संचालन संभाग शारीरिक एवं खेलकूद प्रशिक्षक मोहित पाल के अलावा व्यवस्थाओं में एकल अभियान के जिला संगठन मंत्री बुलंदशहर कृष्ण कुमार और संच प्रशिक्षक आरती चौधरी, बीना, चारू, वरुणा रूबी शिवम देवेश शर्मा, कुशलपाल आदि उपस्थित रहे।
![]()
