बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गोवर्धन पर्व के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने हर साल की तरह इस बार भी कान्हा गौशाला पहुंचकर गौमाता एवं गोवर्धन का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारी अनूपशहर रोड स्थित नवीन मण्डी परिसर में स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर गाय के गोबर से बने गोवर्धन महाराज का पूजन एवं परिक्रमा कर राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना की। साथ ही गौशाला में गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती कर गौवंश संरक्षण एवं गौसेवा का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गायों को मिठाई, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर सभी को निरंतर गौसेवा के पुण्य हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, जिला सह संयोजक देव ठाकुर, नगर विद्यार्थी प्रमुख देवेश शर्मा, आईटी प्रभारी निशांत जादौन, मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, नगर पालिका गौशाला प्रमुख सुनील कुमार, मूलचंद गोयल, ललित चौहान, उमाशंकर, शिवम पंडित, सुरेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार आदि दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *