खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद द्वारा दीपावली महा फेस्टिव का आयोजन उत्सव बैंक्विट में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष समूह गान मुक्ता अग्रवाल दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा की महिला संयोग का पूजा तायल ने सभी का स्वागत किया और सभी परिवारों को गिफ्ट प्रदान कराई। दिल्ली गाजियाबाद की कलाकारों की टीम ने मद्रासी गुजराती महाराष्ट्र के दीपावली संगीत व नृत्य से सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में महा डांडिया में सभी परिवारों ने भाग लिया जिसमें बेल ड्रेस के लिए सुमन अग्रवाल, युगल नृत्य में सुलभ पांडे, विनीत आर्य, प्रियांशु बंसल, बेस्ट डांडिया प्रस्तुति में शेफाली पांडे टॉफी गेम में सुमन अग्रवाल नीलम राठी को विजेता घोषित किया गया। 6 महीने में सर्वश्रेष्ठ परिषद सदस्य के रूप में डॉ अनिल गुप्ता को सम्मानित किया गया। पूर्व घोषित अन्य प्रतियोगिताओं में राजीव मित्तल मिलन वासनेय निधि जिंदल पूजा कायल आंचल वाजसनेय को विजेता के पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में सचिन पीयूष तायल, कृष्ण अवतार बंसल, अजीत मित्तल, संयोजिका संगीता पोद्दार, रीता सिंघानिया, एकता गुप्ता रही। मुख्य अतिथि के अलावा पुरस्कार वितरण राजीव बंसल सपना बंसल अजय कुमार गर्ग सुशील अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल राकेश आर्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने सभी का धन्यवाद दिया।
![]()
