सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प। नगर के मंदिर श्री कृष्ण तालाब पर बड़े विधि विधान व सादगी से की छठ मैया की पूजा अर्चना की गई। बिहार राज्य में छठ मैया की पूजा अर्चना बहुत ही विशेष बताया जाता है यह छठ मैया का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथी को मनाया जाता है इस दिन से 3 दिन पूर्व से छठ मैया के व्रत रखकर पूजा अर्चना कर मनाते है। उसी क्रम में सिकन्दराबाद के रामबाडा़ में मंदिर श्री कृष्ण तालाब पर बिहारी बाबूओं ने अपनी रीतीरिवाज के अनुसार बड़े विधीविधान व सादगी से छठ मैया की पूजा अर्चना ढलते व उगते सूर्य को अर्क देकर फल-फूल गन्ना, वस्त्र आदि से की।
बिहार के पंडित बच्चन महाराज जो नगर सिकन्दराबाद में रहकर पूजा अर्चना का कर्म कराते रहते हैं उन्होंने बताया की हमारे बिहार क्षेत्र में छठ मैया की पूजा अर्चना बहुत ही महत्वपूर्ण है छठ मैया की पूजा अर्चना सूर्य देव को अर्क देकर मनाया जाता है और बताया की छठ मैया की पूजा अर्चना 3 दिन पूर्व से व्रत रखकर की जाती है ओर आज ढलते व उगते सूर्य को अर्क देकर व्रत खोलकर समापन की जायेगी। इस छठ मैया की पूजा अर्चना को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग रहा इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने कृष्ण तालाब पर जाकर छठ मैया की पूजा अर्चना की व्यवस्था का निरीक्षण किया ओर अपने अधीनस्थों को मुस्तैदी से डटे रहकर पैनी नजर बनाये रखने के दिशा निर्देश दिये।
![]()
