सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा युवा संगठन के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता व माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया ओर उसके बाद मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नगर की नवनिर्वाचित युवा कार्यकारिणी को विधिवत् तरीके से शपथ ग्रहण करायी ओर उनको उनका दायित्व सोंपते हुए उनके पद का बोध कराया। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के उपरांत सभी मंचासीनो ने उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर कहा की हम अधिकारीयों द्वारा व्यापारीयों का शोषण नही होने देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालक दीपू गर्ग ने किया। कार्यक्रम में जिला बुलन्दशहर के सभी ईकाईयों स्याना, अहमदगढ़, खुरजा, डिबाई, सिकन्दराबाद उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संजय बंसल, दैवैश गोयल, योगेश गोयल, दिवयांश वर्मा के अलावा जिले की सभी ईकाईयों की टीम के पदाअधिकारी मौजूद रहे।
![]()
