सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों वंदना यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अल्पना सिंह, मुख्य वक्ता मोहित चौहान द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया ओर उसके बाद सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति एवं संस्कार युक्त प्रकार की प्रस्तुतियां दी ओर उसके बाद अल्पना सिंह ने शिशु के विकास में अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता मोहित चौहान ने बालक के सर्वज्ञ विकास माता-पिता की भूमिका एवं कर्तव्य को समझाया एवं शिशु की दिनचर्या एवं खान-पान पर प्रकाश डाला ओर औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा एवं नई शिक्षा के महत्व को उदाहरण द्वारा समझाएं। विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने कार्यक्रम के रूपरेखा एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिशु के विकास में आचार्य एवं अभिभावक का क्या कर्तव्य होना चाहिए प्रथम गुरु माता को माना गया है इसलिए माता ध्यान दें उसके उपरांत आचार्य की देखरेख में बच्चा शिक्षा प्राप्त करता है शिशु के खान-पान एवं मोबाइल के  प्रयोग  का दुष्प्रभाव एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाया। इस मौके पर क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी उत्तर प्रदेश सरकार वंदना यादव ने शिशु के आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर बताया की शिशु को पोस्टिक आहार कैसा होना चाहिए शिशु के प्रति विद्यालय एवं माता के कर्तव्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक पवन रहे व संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में स्कूल समिति के पदाधिकारी शिव प्रकाश काका, अनिरुद्ध शर्मा, राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सैनी, प्रधानाचार्य शिव कुमार सजल के अलावा लगभग 400 अभिभावक मातृशक्ति  मौजूद रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *