खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा बस्ती ने अपनी बस्ती में लगने वाली शाखा का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम एनआरईसी कॉलेज में किया कार्यक्रम की शुरुआत नगर संचालक सुनील, कार्यक्रम अध्यक्ष मन मनमोहन और बुलंदशहर विभाग के सह विभाग कार्यवाह नरेश ने भारत माता का पूजन कर किया। विश्वकर्मा बस्ती के सभी स्वयंसेवकों ने शाखा के सभी कार्यक्रम समाज के सम्मुख प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को बुलंदशहर विभाग के सह विभाग कार्यवाह का पाठ्य प्राप्त हुआ। सह विभाग कार्यवाह नरेश ने कहा सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बताया कि हम रोज शाखा आते है लेकिन शाखा पर समाज के लोग नहीं आ पाते है हम समाज के सभी लोगों को हम वार्षिकोत्सव पर बुलाते है । जिस प्रकार सभी संस्था अपना वार्षिकोत्सव करती है उसी प्रकार शाखा भी अपना गत वर्ष वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम करता है वार्षिकोत्सव में शाखा पर होने वाले नित्य कार्यक्रम प्रस्तुत करता है । संघ की स्थापना 10 से 12 साल के बच्चों को लेकर हुई जब हिन्दू अपनी रक्षा नहीं कर सकता था जब डॉ साहब ने विचार करा कि हिंदुओं को एक कैसे करा जाए तो डॉ साहब ने 5 बच्चों के साथ संघ की स्थापना की । डॉ साहब ने यह लक्ष्य रखा कि देश पर मरने मिटने वाले जनसेवकों का निर्माण करूंगा और निश्चित बात से सेवा करने वाले सदस्यों का निर्माण करूंगा राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए उन्हें वार्षिकोत्सव में सीखने की जरूरत है।स्वयंसेवक के अंदर शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है। इसलिए शाखाओं का वार्षिकोत्सव बहुत जरूरी है। कि संघ का जो इस समय जोर चल रहा है कि वह है पंच परिवर्तन जिसमें नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, परिवार प्रबोधन है हमें इस पर भी कार्य करते रहना है। कार्यक्रम में बंशी, राजीव, नीरज, अभय, राहुल और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
![]()
