सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गोबधन सेवा समिति ने बड़े धूमधाम से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। होली मिलन के कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों ने होली से संबंधित भजनों सहित झांकीयों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनकर व देखकर श्रंद्वालु मधुगंध होकर थिरकने /ठुमके लगाने लगे। इसी के साथ-साथ मौजूदाजन  स्वादिष्ट व्यंजनों का जलपान कर आंनद लेते रहे ओर आतिशबाजी भी चलती रही जो अति शोभायमान नजर आ रही थी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारीयों व गणमान्य लोगों ने फूल  बरसाकर ओर एक दूसरे को गले लगाकर फूलों की होली खेली ओर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी पदाधिकारी व नगर निवासी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *