– परिजनों ने लगाया नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप
–सीएमओ ने अस्पताल को कराया सील
खुर्जा। ।भारत पुष्प। आजकल कुछ झोलाछाप डाक्टर अपने घरों में बिना नाम का अस्पताल चला कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने का काम रहे हैं क्योंकि ऐसे अस्पतालों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती हैं जिस कारण मरीज की मौत हो जाती है। जिला बुलन्दशहर के थाना खुरजा नगर के आरके पुरम गली न02 में संचालित निजी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है इस निजी अस्पताल में एक 34 वर्षीय महिला अफरोज की प्रसव में लापरवाही बरतने के कारण मौत हो गयी। युसुफपुर मलगौसा के पूर्व प्रधान डा0 अफसर व मृतका के पति ने इस अस्पताल कर्मीयों पर गंभीर आरोप लगाये हुए बताया की युसुफ की पत्नी अफरोज की डिलीवरी कराने के लिए आशा द्वारा खुरजा देहात के गाँव मुनी के सरकारी अस्पताल में ले गयी वहाँ पर समुचित व्यवस्था ना होने व गंभीर हालत होने के कारण वहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया मगर आशा की घोर लापरवाही या निजी स्वार्थ हेतु उस गर्भवती महिला को खुरजा नगर के अंबे नर्सिंग हास्पिटल में ले गयी वहाँ पर अस्पताल कर्मीयों की लापरवाही से महिला की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में भारी रोष पैदा हो गया। सूचना पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडे व खुरजा कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस सूचना पर सीएमओ टीम सहित घटना स्थल पर पहुंच गये ओर जांच पड़ताल में जुट गये है। खुरजा नगर कोतवाल राजपाल तौमर ने बताया की गाँव युसुफपुर मलगौसा निवासी महिला अफरोज की अंबे नर्सिंग हास्पिटल में मौत हो गयी है इसकी जांच पड़ताल करायी जा रही है जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। सीएमओ सुनील कुमार दोहरे ने बताया की जब हमको उपरोक्त घटना की सूचना मिली तो हमारी टीम खुरजा के अंबे नर्सिंग होम पर पहुंच गये ओर जांच पड़ताल कर सभी मरीजो को रेफर कर अस्पताल को सील करा दिया गया है। ओर जांच टीम गठीत कर गहनता से जांच पड़ताल करायी जा रही है इस जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के अनुसार नगर में जो भी अस्पताल गैर कानूनी तरीके से चल रहे हैं उनकी जांच कर उन पर कार्रवाई की जायेगी।
![]()
