सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर बालाजी मंदिर परिसर में श्री राधे संकीर्तन समिति सराय झाझंन ने भजन संध्या व होली मिलन का आयोजन कराया। समिति के अध्यक्ष ने बताया की श्री राधे संकीर्तन समिति पिछले 3 वर्षों से लगातार होली मिलन व भजन संध्या का आयोजन कराती आ रही है। उसी क्रम इस वर्ष भी चतुर्थ होली मिलन व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाबा का दरबार अलौकिक नजर आ रहा था और भक्तगण बाबा के दरबार में माथा टेककर हाजिरी लगाकर प्रसाद ग्रहण किया ओर बाहर से आये गायककार कलाकार गिरधर ब्रजवासी बरसाना व पारस लाड़ला ने अपनी कला का का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। कार्यक्रम में ककोड़ चेयरमैन मोहित गोयल ने बाबा के दरबार में माथा टेककर हाजिरी लगाई। इस दौरान समिति सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।
![]()
