खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर में होलिका पर्व के उपलक्ष्य में एक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यापीठ बीए की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी, क्षमा और डौली की टीम ने प्रथम, रिंकी, रुचि और दुर्गेश की टीम ने द्वितीय तथा सानिया शर्मा और बबीता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राध्यापिका निशि शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ जय किशोर शर्मा, अनुराधा शर्मा व काजल शर्मा रहे।
![]()
