–होली व जुमे की नमाज़ सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। शुक्रवार को होली का त्यौहार के साथ दोपहर में जुमे की नमाज़ भी अदा की जानी थी इस दोनों त्योहारों को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हो गया था और आला अधिकारी लगातार पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर पैनी नजर बनाये रखें हुए थे। पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा ओर नगर की मस्जिदों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे साथ ही नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही ओर गली मुहल्लों में पुलिस गश्त करती रही। पुलिस की पैनी नजर के बीच नगर में सकुशल होली का त्यौहार मनाया गया ओर दोपहर 2 बजे से जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ भी अदा की गयी। इसी बीच नगर के मुखिया संतोष कुमार जगराम, एसपी सिटी शंकर प्रसाद व सीओ पूर्णिमा सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। लगभग 3 बजे तक यह दोनों त्योहार सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसी बीच में कुछ होली के त्योहार में सड़को पर हुरदंग करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने वाले को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की शुक्रवार को सुबह से नगर में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई थी और नगर की मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही थी और आज नगर एसडीएम व पुलिस द्वारा नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया गया ओर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तो सबकुछ सही पाया गया नगर के दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं से जो अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हमारे माध्यम से की थी उस अपील को दोनों समुदाय के लोगों ने स्वीकार करते हुए शासन के नियत समय पर होली शुरु कर दोपहर 1 बजे तक सकुशल समापन की गयी ओर जुमे की नमाज़ के समय में बदलाव कर 2 बजे से शुरु होकर सकुशल संपन्न हुई। इसके अलावा देखा गया की पुलिस की पैनी नजर हुरदंगीयों पर बनी रही ओर 1 बजे के बाद सड़क पर तेज रफ्तार से बाईक सवार 3  सवारीयों सहित दोडा़ने वाले हुरियारों को पुलिस ने पकड़कर थाने में बिठा लिया ताकी नगर में हुंरदंग ना हो ओर शांति व्यवस्था बनी रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *