खुर्जा। ।भारत पुष्प। व्यापारी सुरक्षा फोरम का होली मिलन समारोह उल्हासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन खुर्जा के अध्यक्ष राजेश शर्मा महासचिव भानु प्रताप सिंह, भाजपा नगरध्यक्ष सचिन शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि किस प्रकार व्यापारिक सुरक्षा फोरम व्यापारियों के हित में कार्य करता है और हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा है, व्यापारी सुरक्षा के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद पहलवान ने बताया कि वह हर वक्त व्यापारिओ साथ खड़े हैं किसी भी समस्या में वह उनसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं, बार एसोसिएशन के महासचिव भानू प्रताप सिंह ने कहा की खुर्जा में बार एसोसिएशन और व्यापारी सुरक्षा फोरम एक साथ खड़े है हर समस्या में व्यापारिक सुरक्षा फोरम बार का सपोर्ट करती है उस तरह से खुर्जा बार भी नगर के व्यापारीओ के साथ है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अविनाश तायल ने किया l इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष, नवीन गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री भारत विकास परिषद, अनिल बंसल जिला कोषाध्यक्ष, अनिल सेक्सना जिला विधिक अधिकारी, कुशाग्र अग्रवाल (नगर अध्यक्ष ), सोनू शर्मा (नगर महामंत्री ), पुनीत तायल (नगर कोषाध्यक्ष ), दिनेश जिंदल, हैप्पी वर्मा, लोकेश जिंदल, विक्की, सचिव बंसल, वीनू बंसल,सर्वेश वर्मा,डॉ अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या मैं व्यापारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *