–मेधावियों को 3100 व 5100 देकर किया सम्मानित

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जैन इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।  विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सोलंकी ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा मेधावियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया ओर बताया की कक्षा 6,7,8 में प्रबंध समिति द्वारा 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को नगद 3100 रुपए एवं कक्षा 9 एवं 11 में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं नगद 5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 6 में स्वाति पुत्री मनवीर सिंह ने 90.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, कक्षा 7 में अरुण पुत्र राजपाल सिंह, सृष्टि पुत्री शशिकांत एवं आशी पुत्री नोज ने क्रमशः 94.3, 92.61 एवं 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ओर कक्षा 8 में कोमल पुत्री राजेश ने 90.15% अंक प्राप्त किए। प्रबंध समिति द्वारा उपरोक्त सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल एंव प्रतीक चिन्ह  ओर नगद ₹3100 देकर सम्मानित किया गया तथा कक्षा 9 में लकी पुत्र नौरतन सिंह ने 90.16 अंक प्राप्त किए। कक्षा 11 में नेहा शर्मा पुत्री ललित कुमार शर्मा एवं सानिया पुत्री अकबर ने क्रमश: 93.40 एवं 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रबंध समिति द्वारा उपरोक्त छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद 5100 देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतिक्षण प्रशस्ति पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार, जैन प्रबंधक सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, उपप्रबंधक पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष ललित जैन समिति के सदस्य राजेंद्र जैन, संदीप जैन, विपुल जैन, मनीष जैन, अनुज जैन, प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंधक अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, समस्त स्टाफ छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *