सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुरानी सब्जी मंडी में आर्य समाज मंदिर संचालित है इस मंदिर की स्थापना को 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसके चलते आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारीयों ने मंदिर की 150 वीं स्थापना दिवस व वैदिक नववर्ष के शुभ आगमन की खुशी में आज कलश यात्रा निकाली।

यह कलश यात्रा आर्य समाज से चलकर जीटी रोड़, चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़,  बडा़ बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते भजनलाल मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई। इस कलश यात्रा में गुरुकुल के शिष्यो व ऋषियों द्वारा पूरे रास्ते हवन यज्ञ चलता रहा। रथ पर कथा वाचक पंडित संगीता शास्त्री भव्य कलश धारण कर लोगों को धार्मिक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती नजर आयी। इस कलश यात्रा में नगर के भक्तगणों द्वारा पुष्प बरसाकर स्वागत सत्कार किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *