–रिया भारद्वाज स्कूल की रही टॉपर
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने बताया 29 मार्च को सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षाफल घोषित का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारीयों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर कर पुष्प अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला डाक्टर पूनम सिंह, डा0 धर्मवीर सिंह, पंकज गुप्ता, नवीन गुप्ता, जगदीश बजाज, अनिरुद्व शास्त्री मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि डा0 पूनम सिंह ने मेघावी छात्राओं रिया भारद्वाज को प्रस्सती पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया ओर उसके बाद सभी मंचासीनों ने अन्य मेघावी छात्राओं को प्रस्सती पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा0 पूनम सिंह ने कहा की जैसे सूरज खुद जलकर गर्मी देता है वैसे हम भी खुद परेशानी झेलकर दूसरों को सुख प्रदान करें। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रीति त्यागी ने किया। इस अवसर पर मंचासीनों के अलावा विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
![]()
