खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चतुर्थ नवरात्रि के अवसर पर मातारानी के अलौकिक दर्शन भक्तजनों ने कतारबद्ध होकर किए। प्रातःकाल से ही मंदिर पर भक्तों की अपार भीड मौजूद रही। मात्र दोपहर के समय ही कुछ समय के लिए भक्तों की भीड में कमी आयी परंतु सांयकाल में फिर से मंदिर पर भक्तों की भीड मौजूद रही। मंदिर पर माता रानी को बैंगनी रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें मालपुआ का भोग लगाया गया बताया गया की माता रानी का वाहन चीता है वहीं कमैटी के सदस्यों के साथ मिलकर भक्तों ने भी लोगों को व्यवस्थित किया तथा प्रेम के साथ मातारानी के दर्शन कर उन्हें फल फूल मिष्ठान चुनरी आदि अर्पण किया। मंदिर कमैटी के पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भ ग्रह में मातारानी की छाया मूर्ति विराजमान है। जिसका श्रृगांर प्रतिदिन किया जाता है। मां के शयन हेतु पलंग बिस्तर आदि विराजमान है। यहां निरंतर अखण्ड ज्योत प्रज्वलित रहती है। नवरात्रियों में यहीं से माता रानी के भक्तों को ज्योत दी जाती है। साथ ही एक मुख्य पूजा कक्ष है। जिसमें मंदिर के पुजारी पूजा पाठ में लगे रहते हैं। सोमवार की देर शाम मंदिर पर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गॉड अपने परिवार सहित पहुंचे तथा माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग अर्पित किया। मंदिर व्यवस्थाओं में प्रधान देवेश कौशिक आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट लितेश्वर शर्मा रोहित सिंघल एडवोकेट महेश भार्गव सतीश चंद्र शर्मा अजीत मित्तल प्रेम प्रकाश अरोड़ा विकास वर्मा अनिमेष गुप्ता मोहित गोयनका नवीन मित्तल रवि शंकर अग्रवाल धर्मेंद्र सिंह हितेश अग्रवाल शेखर वर्मा राजेश गोयंका हरसुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *