सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारीयों द्वारा श्री कृष्ण कथा का आयोजन का शुभारंभ श्री कृष्ण जन्म लीला से कराया गया ओर बधाई गाकर खुशी मनायी गयी। उसके बाद कथा में कृष्ण जरासंघ युद्ध, कृष्ण द्वारा द्वारा द्रोपदी धैर्य धारण करना व महाभारत युद्ध के लिए शांति दूत बनकर कृष्ण का हस्तिनापुर जाने तक की कथा का रसास्वादन कल कराया साथ ही श्री कृष्ण द्वारा रखे गये शांति प्रस्ताव को जब दुर्योधन ने ठुकरा दिया तो युद्ध होने लगा तभी अर्जुन की काया में मोह जाग उठा तो श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को उपदेश देने के बाद पितामह भीष्म को शर शैय्या पर लिटा दिया ओर उसके बाद अभिमन्युः का षडयंत्र रचकर धोके से वध कर दिया यहाँ तक की कथा का रसास्वादन कथा वाचक पंडित संगीता शास्त्री ने बड़े ही प्रेम व सादगी से कराया। वहीं अभिमन्यु के वध की कथा सुनकर श्रोता अपने अश्रु नहीं रोक पाए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित के अलावा स्वामी प्रणदेव महाराज, ऋषि महेश योगी, योग गुरु ललित शर्मा, साधना शर्मा, अनुप भाटी, विनोद आर्य, राजीव सिंघल, नरेश सैनी, पन्नालाल नीरज, सुरेंद्र सौरभ रजनीश प्रो, इंद्र यशपाल सोंलकी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *