सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल केंद्र व राज्य सरकार सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है ओर सफाई पर करोडो़ रुपये खर्च कर रही है मगर कुछ सरकारी अधिकारी व उनके अधीनस्थ इस सफाई योजना को पलीता लगाने में कोई कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते हैं। चाहे कुछ हो जाये चाहे किसी से भी शिकायत कर दो मगर हम नहीं मानेंगे। तहसील सिकन्दराबाद देहात के गाँव ककोड़ क्षेत्र का आया है इस में काफी दिनों से गंदे पानी का जलभराव सड़क पर नजर आ रहा है यह जलभराव अभी का नहीं बल्कि काफी दिनों से चल रहा है इस जलभराव की कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुकी है ओर खबर भी चल चुकी है मगर नतीजा जीरो रहा है। ग्रामीण का कहना है कि हमारे इस गांव की गलीयों में गंदा पानी भरने से आवागमन में काफी परेशानी होती रहती हैं ओर बच्चों को स्कूल जाने-आने में ओर महिलाओं को मंदिर जाने आने में बाधा उत्पन्न होती है ओर बताया की इस जलभराव होने से बिमारी पनपने की आशंका बनी हुई है ओर बताया की हम लोगों ने कई इस मामले की शिकायत आला अधिकारीयों को कर चुके हैं ओर ग्राम प्रधान इस मामले पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनका फोन भी बंद रहता है।

महिला समाजसेवी बीना भाटी जब हमारे गांव वैर में रमेश फोजी के परिवार में हुई मौत पर एक शोक जताने आयी तो  इस गांव के गंदगी भरे नजारे को देखकर वह भी दंग रह गयी ओर ओर कहने लगी की ऐसी गंदगी में आप लोग कैसे जी रहो हो ओर यह हालत कब से चल रही है। इस समाजसेवी महिला की बात को सुनकर ओर अपना मसीहा समझकर ग्रामीण इकठ्ठा होकर उनके पास गये ओर अपने गांव की हालत का दुखड़ा रोया तो बीना भाटी ने अश्वासन देते हुए कहा की में आला अधिकारीयों तक इस मामले को पहुंचा कर रहूंगी ओर जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जायेगा तभी इसी बीच दीपक नामक व्यक्ति ने कहा कि मेने 1079 पर भी कॉल किया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ओर तालाब के अंदर इतनी गंदगी भरी पड़ी हुई है की ग्राम प्रधान ने एक बार सफाई करने के बाद दोबारा तालाब की तरफ ध्यान देना ही बंद कर दिया जिस कारण तालाब का गंदा पानी बैक होकर गाँव की गलीयों की सड़कों पर भर जाता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *