खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के बडी होली स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर बुद्धवार को श्री महाकाली व अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा बडी धूमधाम से आयोजित की गयी। मंदिर महंत ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर काफी पुराना है जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। मंदिर का पूरी तरह से जीर्णोद्धार कराया गया है। जिसकी सुंदर आकृति व कला का हर तरफ बखान हो रहा है। वहीं मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात मंदिर में श्री महाकाली की विशाल मूर्ति के साथ – साथ कई अन्य विग्रह भी पूरी धूमधाम व विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। बुद्धवार को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थाओं के दौरान सोनू पंडित के अलावा मां भगवती निष्काम सेवा मंडल टस्ट के सदस्य मौजूद रहे। सोनू पंडित ने बताया कि हर वर्ष की भांति गुरूवार को मंदिर से ही मां महाकाली की विशाल शोभायात्रा का भी आयोजन किया जायेगा।
![]()
