-किसान ने लगाया गेहूं बिक्री के पैसे की लूट का आरोप
खुर्जा (भारत पुष्प) कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ दबंगों ने सरेआम किसान के साथ मारपीट कर दी ग्राम इक्का ताजपुर उर्फ सिकर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से खुर्जा की नवीन मंडी में गेहूं बेचकर अपने गांव जा रहा था तभी मुरारी लाल की धर्मशाला के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ट्रैक्टर पर चढ़कर उसके साथ मारपीट कर दी तभी किसी ने उसके ट्रैक्टर में गेहूं बिक्री के 178920 निकल लिए पीड़ित किसान ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()
