सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 14 अप्रैल को बाबा साहेव भीवराव अंबेडकर का जन्म हुआ था तभी से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती हमारे देश में मनाई जाती है। नगर में बड़े धूमधाम से डा0 बाबा साहेव भीवराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहेव की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रामभूल प्रधान ने किया ओर संचालन अजय पीपल ने किया। यह शोभायात्रा नगर के राधा कृष्ण मंदिर खत्रीबाडा़ से चलकर अंबेडकर पार्क के सामने से होकर चौधरीबाडा़, बकरकसावान, बाजार माधोदास, कबाड़ी बाजार , सब्जी मंडी होते हुए अंबेडकर पार्क पर सकुशल संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकीयां शोभायमान नजर आ रही थी ओर डीजे भी खुब जमकर बज रहा था।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *