सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल खेती करने व उसकी पैदावार करने के तरीके आधुनिक हो चुके हैं ओर उसके बाद फल सब्जीयों को नयी तरीके से साफ सफाई व साज-सजा एंव पैकिंग कर अच्छा मुनाफा कमाने के भी नयी आधुनिक मशीनें आ गयी है जिसका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है ओर आमजन को अच्छी कवालिटी का सामान आसानी हे मिल रहा है। उसी प्रकार की एक गाजर का प्रोसेसिंग प्लांट सिकन्दराबाद के पुराने जीटी रोड़ यानी खुरजा रोड़ पर सिकन्दराबाद सनसाईन बेजीटेबिल फूड प्रोसेसिंग के नाम से संचालित है। इस प्लांट में विभिन्न किस्म की गाजर को प्रोसेसिंग कर आगे भेजा जाता है। इस प्लांट पर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण सचिव देवेश चतुर्वेदी एवं संयुक्त सचिव बागवानी प्रिया रंजन ने गाजर की पूरी वैल्यू चैन और मशीनो की विस्तृत जानकारी करते हुए गाजर को बोने ,खोदने एवं धोने की प्रक्रिया, गाजर स्टोरेज, पॉलिशिंग वॉशिंग, हाइड्रो कूलिंग, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग का भी निरीक्षण किया। इस दोरान सचिव ने गाजर किसानों से वार्ता कर गाजर के किसानों की समस्या सुनी और किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर इसी विषय में अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और मशीनों पर सब्सिडी दिलाई जाए इसके उपरांत कोल्ड स्टोर मालिकों से भी सचिव का संवाद हुआ जिसमें उन्होंने कोल्ड स्टोरेज मालिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं सुना। सचिव द्वारा बताया गया कि यह गाजर का क्लस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने वाला है यह मॉडल प्रधानमंत्री के सपने किसानों की आय बढ़ाने को पूर्ण रूप से साकार कर रहा है ओर सचिव द्वारा कर्नल देशवाल से गाजर के इस मॉडल को अन्य सब्जियों में भी लागू करने के लिए कहा जिसे प्रधानमंत्री का सपना साकार हो और हमारे देश का किसान समर्थ बने। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा , सीडीओ कुलदीप मीणा, एसडीएम संतोष सिंह जगराम, सीओ पूर्णिमा सिंह, लाल कृष्ण यादव,अशोक चौधरी, राजीव देशवाल मौजूद रहे।
![]()
