सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बड़े धूमधाम से हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गणेश जी व हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा नगर के जीटी रोड़ सम्राट पैलेस के सामने भैरो मंदिर से चलकर जीटी रोड़ चौधरीबाडा़,वैद्यबाडा़, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार, पुराने होली मेला रोड़ के रास्ते वापस भैरो मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में गणेश जी महाराज, राम दरबार, हनुमान जी की झांकी शोभायमान नजर आ रही थी। शोभायात्रा श्री सनातन युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व मे निकाली गई।
![]()
