खुर्जा। ।भारत पुष्प। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले जिला महासचिव गौरव तौमर के साथ अनेक लोग तहसील में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां उनके द्वारा शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम बौरोली में चकरोड संख्या 176 भूमि नंबर 177 के लिए है। जिसे कुछ ग्रामीणों द्वारा तोडकर चौडाई कम कर दी है जिसकी ऊंचाई भी अधिक है जिस कारण उस चकरोड का सही प्रकार से प्रयोग नहीं हो रहा है। मांग की गई कि चकरोड को आसपास के खेतों के अनुसार समतल कराने हेतु खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया जावे। इस दौरान सूरज परमार विवेक राघव मुकेश बाल्मीकि योगेश चौहान जितेंद्र राघव संजीव सिंह कैलाश राज श्यामवीर सिंह राघव प्रेम देवी रूबी देवी रामवती देवी कमलेश देवी विकास परमार आदि मौजूद रहे।
![]()
