औरंगाबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाइलैंड में मिस्टर गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 23 देशों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत देश के जिला बुलन्दशहर के थाना औरंगाबाद के लखावटी ब्लाक के छोटे से गांव रामगढ़ निवासी मनीष ठाकुर ने बीबीएसए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर बोहित के नेतृत्व में भारत की ओर से अपना प्रदर्शन/दमखम  दिखाते हुए भारत का नाम रोशन कर दिखाया ओर अपनी श्रेणी में भारत के लिए 4 स्वर्ण पदक और 1 सिल्वर पदक लेकर मिस्टर गेलैक्सी बन गया इसके अलावा मनीष ठाकुर ने प्रो कार्ड भी अपने नाम किया। मनीष ठाकुर की इस जीत पर पूरे देश व राज्य एंव जिला बुलन्दशहर और गांव में खुशी का माहौल छा गया। मनीष ठाकुर ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार को दिया और कहा कि आगे भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते रहुँगा और अपने देश और जनपद का नाम रोशन करता रहूंगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *