–एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गेट पर ताला जड़कर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/ पवन शर्मा। मुहल्ला कायस्थबाडा़ में संचालित जेएस पीजी कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज में प्रथम पाली में चल रही परीक्षा कक्ष में परीक्षा देते समय एक शिक्षक पर छेडछाड़ के व अभ्रद टिप्पणी करने के गंभीर आरोप व लगाते हुए कॉलेज प्रशासन से शिकायत की तो कॉलेज प्रशासन ने नजर अंदाज कर दिया तभी पीडी़ता ने अपने परिजनों को सारा वाक्या सुनाया तो परिजन दोपहर दूसरी पाली की परीक्षा के समय पहुंच गये ओर कॉलेज प्रशासन से इस मामले की शिकायत करनी चाही तो कोई भी जिम्मेदार इस मामले को सुनने को तैयार नहीं हुआ तो इस पीडी़त छात्रा व परिजनों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं को सूचित किया तो एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पर आ धमकें ओर कॉलेज प्रशासन से इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बातचीत करनी चाही तो कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदार बातचीत करने को तैयार नहीं होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता नाराज होकर कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जमकर नारेबाजी करते रहे जिससे दोपहर की परीक्षा देने आ रहे बच्चों को परेशानी होने लगी इस परेशानी को देख एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छोटा गेट खोलकर परीक्षाथींओं को जाने दिया ओर लगातार जेएस0 पीजी प्रशासन के प्रति नारेबाजी करते रहे। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर मामले को शांत कराते हुए लगे हुए रोड़ जाम को खुलवाया ओर बातचीत करने लगे इस मामले की पीडी़ता द्वारा शिकायत लेकर पुलिस टीम कॉलेज प्रशासन से बात करनी चाही तो कोई जिम्मेदार बात करने को तैयार नहीं हुआ ओर कॉलेज के कर्मचारी कहने लगे की कॉलेज की प्राचार्य बाहर गयी हुई है उनके आने पर वार्ता हो सकेगी इस बात को सुनकर पुलिस टीम बेरंग लोट गयी। पुलिस टीम उस शिक्षक का नाम पता कर इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गयी।

इस मामले पर सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की पीडी़ता की तरफ से शिकायत प्राप्त हो गयी है इस मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। एबीवीपी कार्यकर्ता तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया की पहली पाली में चल रही परीक्षा कक्ष में एक छात्रा के साथ एक शिक्षक ने अभ्रद टिप्पणी बदतमीज़ी की  इसलिए हम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया ओर अंत में पुलिस के द्वारा उस शिक्षक को बुलाकर की गयी गलती का एहसास कराकर समझोता करा दिया गया है। इस मौके पर एबीवीपी संगठन से तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी, अंकुर, सुमित, भीष्म, हर्षित, विशाल, देव, ध्रुव, राजा ओर पीडी़ता के परिजन मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *