खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर  राहुल राठी के मार्गदर्शन में चल रहे समर कैंप का बच्चे लुत्फ उठा रहे हैं। राहुल राठी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में रचनात्मक व मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना है। जिसके तहत बच्चों को जुंबा डांस करवाया गया ।

तत्पश्चात विभिन्न  खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के छात्रों के बीच लेमन रेस, वन लेग रेस, फ्रोग रेस, टग ऑफ वार तथा कई सारी फनी एक्टीविटी भी कराईं गईं । इसके अलावा कक्षा चतुर्थ, पंचम, षष्ठ, सप्तम एवं अष्टम के छात्रों के लिए बैडमिंटन तथा खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई । बुधवार को  कैंप के तृतीय दिवस में सर्वप्रथम बच्चों को योगाभ्यास के साथ ॐ मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।

तत्पश्चात विभिन्न प्रकार की आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित प्रेरणादायक गतिविधियां कराईं गईं। जिसमें छात्र -छात्राओं को क्ले से चाबी का गुच्छा तथा कोल्डड्रिंक की खाली बोतल से जिराफ़ और फूलदान जैसे अदभुत आइटम बनवाए गए। इसी के साथ बच्चों ने यह भी सीखा कि अंग्रेजी के अक्षरों से बच्चे पक्षी या जानवर भी बनाए जा सकते हैं । बच्चे अत्यंत हर्षित थे और पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग ले रहे थे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *