खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का सातवां दिन एक नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता की बयार लेकर आया। डायरेक्टर राहुल राठी के दिशा-निर्देशन में आज का दिन भी बच्चों के लिए अनगिनत यादें संजोने वाला रहा। सुबह की शुरुआत ज़ुबां डांस और योगा से हुई, जहाँ बच्चों ने मन और शरीर दोनों को सक्रिय किया। ज़ुबां की तेज़ धुनों पर थिरकते बच्चों का जोश देखने लायक था, वहीं योगाभ्यास ने उन्हें मानसिक शांति और एकाग्रता प्रदान की। बेटियों ने मेंहदी लगाना, मेकअप करना,नये-नये हेयर स्टाइल और ढोलक बजाना सीखा। यह न सिर्फ उनकी कला अभिव्यक्ति का मंच बना, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया। उप-प्रधानाचार्या ने स्वयं बालिकाओं की मेकअप और हेयर स्टाइलिंग में सहयोग कर उन्हें प्रेरित किया। लड़कों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने गायन, अभिनय, मिमिक्री, शायरी जैसी अनेक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिन भर बच्चों ने दिमागी कसरत वाले गेम्स, दम्शराज़, म्यूज़िकल चेयर जैसे खेलों में भाग लिया। प्रधानाचार्या ने स्वयं लड़कों को दिमागी खेलों से अवगत कराया, जिससे उनके सोचने की क्षमता और टीमवर्क को बल मिला।
![]()
