खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिलाधिकारी ने नगर के मुडा़खेडा़ रोड पर बनी अलअहमदो और मदीना मीट फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया ओर फैक्टरी मैनेजर व संचालन से विस्तृत जानकारी जुटाई।
निरीक्षण में मीट फैक्टरी में गंदगी के लगे अंबार को देखकर जिलाधिकारी भड़क उठी ओर कहा की ऐसी गंदगी बर्दाश्त नहीं की जायेगी यह आमजन की सेहत से खिलवाड़ है। इसलिए साफ सफाई में किसी भी प्रकार की कोताई नहीं बरती जानी चाहिए। इस निरीक्षण में जिलाधिकारी श्रुति शर्मा, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम के साथ जिले के कई विभाग के अधिकारी व खुरजा कोतवाल राजपाल तौमर मौजूद रहे।
![]()
