खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी महाविद्यालय में अध्ययन व अनुसंधान के साथ कौशल विकास भी कहते हैं शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है व शिक्षा विद्यार्थी के जीवन में नए आयाम गड़ती है और स्कूल और महाविद्यालय उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वे न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास करते हैं बल्कि उसे जीवन कौशल, नवाचार, उद्यमिता व जीवन मूल्य भी सिखाते हैं। महाविधालय में अच्छे वातावरण में न केवल अध्ययन, अध्यापन व अनुसंधान कराया जा रहा है बल्कि उन्हें स्वावलंबी व उद्यमी बनाने की दिशा में अनेक कौशल विकास कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोतर सभी स्तरों पर NEP 2020 को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आईएएस/पीसीएस व नीट की निशुल्क कोचिंग भी प्रदान की जा रही हैं जिससे खुर्जा क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। महाविद्यालय में छात्राओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न कोर्स चलाए जा रहे हैं। इसके लिए महाविद्यालय द्वारा अपना कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किया जा चुका है इसमें कौशल विकास के साथ-साथ विभिन्न स्वरोजगार के कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। महाविद्यालय में अब तक फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, व फास्ट फूड मेकिंग के स्वरोजगार कोर्स सफलतापूर्वक चलाए जा चुके हैं जिससे न केवल महाविद्यालय की वर्तमान छात्राएं बल्कि पुरातन छात्राएं, महाविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए गांव की छात्राएं व महिलाएं तथा खुर्जा क्षेत्र की महिलाएं लाभान्वित हो रही है। छात्राओं व महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में इस समय महाविद्यालय में सिडबी की सहायता से उन्नति प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसमें छात्राओं और महिलाओं को स्वयं का रोजगार खोलने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही विभिन्न वैल्यू एडेड कोर्सेज जैसे CGCRI द्वारा सिरेमिक प्रशिक्षण, SPEL में पुलिस प्रशिक्षण व रेंजर्स में आपदा प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है। पिछले वर्ष कई छात्राओं का प्लेसमेंट नोएडा व खुर्जा की कई कंपनियों में हुआ है व कई छात्राएं अपने स्वयं के रोजगार स्थापना के लिए आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए महाविद्यालय ने कई संस्थानों से इस संबंध में MoU भी किया है।
![]()
