खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या चेतन भारद्वाज ने किया । कार्यक्रम की प्रस्ताविकी विद्यालय की आचार्या भारती गुप्ता ने रखी । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संजू सिसोदिया, प्रधानाचार्या ने “कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि” पर अपने विचार प्रकट किए । उन्होंने कुटुंब प्रबोधन के पांच महत्वपूर्ण बिंदु भवन , भजन ,भाषा, वेशभूषा और भोजन पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को मोबाइल का प्रयोग नहीं करने देना है । बच्चे हमारा अनुसरण करते हैं इसलिए हमें मोबाइल का प्रयोग सीमित करना चाहिए । हमें धैर्य के साथ अपने परिवार में रहकर सभी का ध्यान रखना चाहिए और एक दूसरे का सम्मान व सुसंस्कृत भाषा का प्रयोग करना चाहिए । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि हम मातृशक्ति हैं, हमें प्रेम, प्रेरणा वह अपनी पहचान के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए ।
![]()
