बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मंगलवार को जिलाधिकारी श्रुति के निर्देशन में “सुशासन सप्ताह”के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ईडीएम पीयूष कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि जनपद में 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक “सुशासन सप्ताह” मनाया जा रहा है। जो हर हर साल की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने के, सरकार के दृढ़ उद्देश्य के प्रति, प्रतिबद्धता और एकजुटता की भावना, पैदा करते हैं। राज्य प्रशासन और संघ राज्य क्षेत्र, भारत सरकार के साथ मंच साझा करते हैं और प्रशासन में अपनी सर्वोत्तम परिपाटियों पर प्रकाश डालते हैं।“प्रशासन गाँव की ओर”अभियान जैसी पहलों के माध्यम से, यह प्रशासन और शिकायत निवारण को जमीनी स्तर तक ले जाने पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक-अभिमुख सेवाएँ हर स्तर पर सुलभ हों। “सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इस दौरान प्राप्त पब्लिक सर्विस डिलीवरी सेवाओं (सिटीजन चार्टर) के अन्तर्गत प्राप्त पब्लिक आवेदनों तथा जन सुनवाई शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण किए जा रहे हैं। यह सुशासन सप्ताह,पूरे देश में समावेशी, कुशल और सहभागी शासन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। सुशासन उन प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है जो प्रभावी और समावेशी प्रशासन सुनिश्चित करते हैं। यह भागीदारी और सर्वसम्मति-उन्मुख निर्णय लेने, पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों की जरूरतों के प्रति जवाबदेही को बढ़ावा देने पर जोर देता है। इस कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग समन्वय स्थापित कर जनता की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण करे और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को उनके द्वार पहुंचकर उपलब्ध कराए, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। गुड गवर्नेंस के स्वरूप को अंगीकार कर आमजन को पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। किसी एक विभाग की कुछ योजनाएं बैंकों व अन्य विभागों पर निर्भर करती हैं जिनमें कतिपय सामंजस्य की कमी से लाभार्थी को परेशान होना पड़ जाता है, इस प्रकार की योजनाओं में सभी विभागों को सहयोग की भावना से कार्य कर निश्चित समय सीमा में पात्र लाभार्थी को लाभ देना ही गुड गवर्नेंस का लक्ष्य है। सुशासन सप्ताह में विविध स्तरों में अब तक 85 कैम्पों का आयोजन किया गया है। 19 दिसम्बर से अब तक कुल 2646 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा पब्लिक डिलीवरी के माध्यम से 1809 जन सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर विविध संवर्गों के प्रबुद्धजन, बैंकों के प्रतिनिधि, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा, जिला परियोजना निदेशक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
