–सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए
खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की एक महत्वपूर्ण साधारण सभा का आयोजन श्री दाऊजी मंदिर में किया गया। सभा में कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने आगामी रामलीला महोत्सव को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर गहन विचार-विमर्श किया। साधारण सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने आशीष गोयल के नाम पर अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति से आशीष गोयल को वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए श्री राम जी की सेवा करने हेतु निर्विरोध प्रधान चुना गया। निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर मंदिर परिसर में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष गूंज उठे। उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नवनियुक्त प्रधान का जोरदार स्वागत किया। आशीष गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा श्री राम जी की सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर इस वर्ष खुरजा की ऐतिहासिक रामलीला को और अधिक भव्य, डिजिटल और आकर्षक रूप दिया जाएगा, ताकि सनातन संस्कृति का यह पावन संदेश जन-जन तक पूरी भव्यता के साथ पहुँचे।
![]()
