खुर्जा। ।भारत पुष्प। कांग्रेस पार्टी से अमित कुमार द्वारा शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अमित कुमार ने बताया कि खुर्जा विधानसभा की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं कराये गये हैं। साथ ही उन्होनें नगर पालिका को भी आडे हाथ लेते हुए कहा कि नगर पालिका की व्यवस्था भी पूरी तरह से खराब है। नाले नालियां गंदगी से अटे पडे हैं। कभी भूल से पालिका द्वारा इनकी सफाई कराई भी जाती है तो नालों से निकली सिल्ट उसी प्रकार पडी रहती है जो बाद में पुनः नाले नालियों में ही पहुंच जाती है। उन्होनें प्रदेश सरकार के बारे में कहा कि प्रदेश का सर्वाधिक हित सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इस दौरान अमित कुमार उम्मेद सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उदय प्रताप, देवेंद्र सिंह, दीपक सुमित आदि मौजूद रहे।
![]()
