सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। उ0प्र सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि लेखपाल गांवों में बने सचिवालयों में बैठकर किसानों की समस्याओं का समाधान करायेंगे मगर ऐसा कही भी नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि तहसील सिकंद्राबाद देहात के गांवों में बने सचिवालयों में ना तो कोई लेखपाल बैठता है और ना ही किसानों का कोई समाधान किया जाता है। इस बात को सुनकर व देखकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दिनेश कुमार को डीएम हर्ष कुमार के नाम का एक ज्ञापन सौंपा और कहा की शासन द्वारा बनाये गये सचिवालयों में कोई भी लेखपाल नहीं बैठता है और ना ही कोई बैठने समय निर्धारित है इसलिए लेखपालों का समय निर्धारित कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *