खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी जुम्मा खां के पोते फुरकान, पिता महमूद खान, ने NEET-UG परीक्षा में 571 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22,982 प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। फुरकान की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर अध्ययन के बल पर फुरकान ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त की कि फुरकान आगे चलकर एक कुशल चिकित्सक बनेंगे तथा समाज की सेवा करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *