सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सभागार में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम् गाकर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और उसके सभागार में तहसील कर्मीयों ने स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों को याद कर नमन करते हुए उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी और बीच-बीच में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सलेमपुर नगर क्षेत्र के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित नुक्कड़ नाटकों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी और भाषण भी दिये।
जिसे देखकर मौजूदाजन भाव विभोर होकर उठे और कार्यक्रम के अंत में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
![]()
