सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित जैन इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, प्रबंधक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष अजय जैन द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम् गाकर  80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और उसके बाद स्वागत गान गाकर स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर मौजूदाजन भावविभोर हो उठे और उसके बाद कोलिज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी,राजीव गुप्ता व प्रबंधक समिति के सदस्यों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों को याद कर नमन किया और उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी और मिठाई वितरण करायी।

इस मौके पर विजेयताओं को प्रबंधन समिति द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया और उसके बाद नगर के बाजारों में रैली निकाली। इस मौके पर कोलिज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजीव जैन, उपप्रबंधक पियूष जैन, राजेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन के अलावा कोलिज का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *