सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल व कोलिज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम् गाकर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और उसके बाद स्वागत गान गाकर स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर मौजूदाजन भावविभोर हो उठे और उसके बाद कोलिज के प्रधानाचार्या सरिता शर्मा व प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल ने स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों को याद कर नमन किया और छात्राओं उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मिठाई वितरण करायी। इस मौके पर विजेयताओं को प्रबंधन समिति द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
![]()
