–गुस्साए ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर रोड किया जाम

जहांगीरपुर:- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परौरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर काम कर रहा नीरज पुत्र किशोरी बघेल, निवासी परौरी छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर रोड पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विद्युत लाइनों के कारण इस तरह के हादसे पहले भी होते रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली की लाइन को हटाने अथवा सुरक्षित करने के संबंध में विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।हादसे के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा खतरनाक विद्युत लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और यातायात सुचारू कराने के प्रयास में जुटी रही। लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों के आने के इंतजार में डटे रहे खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और एसडीम शोभित कुमार अत्री के आने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने की आश्वासन पर जाम खोला गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *