बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार की तड़के थाना चोला पुलिस- स्वाट टीम व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपीयों संग हुई  मुठभेड़ में एक बदमाश के टांग में गोली लगने से घायल हो गए और उसका अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर 9-2-11 हो गया। घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया की प्रदेश  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में आज 29-30 अगस्त 26 को थाना चोला पुलिस जब सिखेड़ा रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे 2 बाईक सवारों को पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो वह भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा करने पर उन दोनों बदमाशों की बाईक सिखेड़ा रोड पर आगे जाकर फिसल गयी और अपने आप को पुलिस द्वारा घिरा जानकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर 9-2-11 हो गया घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है और बताया की इस बदमाश से पूछताछ की गयी तो इन दोनों ने चोला क्षेत्र में एक विवकाल कंपनी से पीतल की मूर्ति चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इन दोनों ने पीतल की मूर्तीयों को गलाकर 70 किलो पीतल निकाल लिया था। इनके खिलाफ चोला थाना में मुकदमा दर्ज है और फरार चल रहे थे।

घायल बदमाश की पहचान शाहरुन पुत्र रफीक सरायघासी बुलंदशहर के रुप में हुई है। इस बदमाश पर लगभग 3 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और बताया की इसके अन्य साथीयों की भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा इसके अन्य साथीयों जो अल्टो कार में सवार थे आमिर, आफिस, फारुक ओर अन्य आसिफ इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व  जिंदा व  खोका कारतूस व एक बाईक ओर मूर्तीयों से पिघलाकर निकाला गया 70 किलो पीतल बरामद किया गया हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *