बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सोमवार को जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण करते हुए बाल बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कराई जा रही चारदीवारी के कार्य का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि दीवार के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अस्मा सुल्ताना, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निवेदिता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि राहुल शर्मा, जेल अधीक्षक रमेश यादव उपस्थित रहे।
![]()
