खुर्जा l ।भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6, के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोतवाली खुर्जा नगर के कांस्टेबल अमन चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के दौरान अमन चौधरी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों तथा व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की पहचान करने, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से बचने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्ट राहुल राठी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना और उनमें साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करना है। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व की जानकारी मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उपप्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने विद्यार्थियों के हित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्कूल के हेडमास्टर मोहित वर्मा मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, श्री तरुण वर्मा एवं लव योगेश्वर आदि कार्यशाला में उपस्थित रहें।
![]()
