सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आज एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई। ज्ञापन में लिखे व भाकियू जिलाध्यक्ष जगवीर भाटी के बताए अनुसार तहसील सिकंद्राबाद में तहसील कर्मी किसानों से सुविधा शुल्क वसूलते हैं जो की भ्रष्टाचार कहलाता है और इसी प्रकार का एक मामला गांव वैर बादशाहपुर की निवासी महिला सुषमा की भूमि का दाखिल खारिज आवेदन करने के बाद नहीं किया गया और लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है इस प्रकार के गंभीर आरोप जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी ने लगाये ओर इसके अलावा दीपावली से पूर्व मिठाईयों मिलावट करने वालों पर लगाम लगायी जाये और ब्लॉक कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब किसानों और महिलाओं को अपने जायज कामों के लिए भी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, जिसे यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाटी ने बताया की क्षेत्र के सभी खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों को तुरंत ठीक कराकर पेयजल संकट दूर किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदला जाए ताकि रात में होने वाली चोरियों और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और इसके अलावा वन विभाग के सहयोग से क्षेत्र में आतंक मचा रहे आवारा पशुओं और बंदरों को पकड़कर गोशालाओं व सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। अंत में तहसील प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर 7 दिन में सुषमा की भूमि का दाखिल खारिज नही हो सका व उपरोक्त समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की खुद की होगी। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार और भारी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *