खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में इस समय विधुत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रही है। पूरे–पूरे दिन व रात्रि में भी विधुत सप्लाई बंद रहती है। जिस कारण जहां एक तरफ लोगों के व्यापार चौपट हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भयंकर गर्मी व बिजली न होने के कारण लोग सही से नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। जिसको लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले व्यापारियों ने संगठित होकर एसडीएम कमलेश गोयल को ज्ञापन सौंपा तथा विधुत व्यवस्था सही करने की मांग की है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद पहलवान जिलाध्यक्ष राहुल राठी जिला महामंत्री अविनाश तायल अनिल बंसल सर्राफ संजय गुप्ता नवीन गर्ग बिंदा वाले फहीमुद्दीन सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *