बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सेठ रंगूमल जालान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली भव्य श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। ग्राम बहलीमपुरा एवं मानसरोवर कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा निकालकर विधिवत पूजन अर्चन किया गया। सेठ रंगूमल जालान की 30वीं पुण्य तिथि के अवसर पर ग्राम बहलीमपुरा स्थित जालान शिव मन्दिर परिसर में वृन्दावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री विवेक मिश्र महाराज के पुण्य सान्निध्य में आयोजित हो रहे श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पीत वस्त्रधारी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नंगे पैर पूरे बहलीमपुरा गांव, मानसरोवर कॉलोनी और खुर्जा रोड पर पद यात्रा कर वापस जालान शिव मंदिर पर पहुंचे। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत शिविर लगाकर भव्य पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश जालान सहित शिव कुमार जालान, राधेलाल जालान, अतुल कुमार, उपेन्द्र सिंह, मुनीश कुमार तथा भारत विकास परिषद गौरव के अध्यक्ष राकेश मित्तल, दिनेश गोयल, पूनम मांगलिक, विजय गोयल आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।
![]()
