खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के हरि कुंआ छोटी होली स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर 26वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम की समस्त पूजा अर्चना पंडित ऋषि शर्मा द्वारा कराई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि कके रूप में पालिकाध्यक्ष अंजना सिंघल मौजूद रहीं जिनके द्वारा भगवान हनुमान जी की आरती की गई। कार्यक्रम संयोजक आकाश अग्रवाल व कुलदीप रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में राम दिवाकर रोहित अग्रवाल विकास वर्मा शेखर अरुण कुमार गर्ग अमित गर्ग आशीष गुप्ता किशन गोपाल सर्राफ शिवकुमार अग्रवाल सुनील सिंह लोकेश जिंदल सोनू बंसल ओम प्रकाश शर्मा आयुष मित्तल विशाल पोद्दार आदि मौजूद रहे।
![]()
